रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- भाजपा अध्यक्ष संजीव शर्मा के नेतृत्व में महानगर में मिशन 2024 की ऐतिहासिक फतह हेतु बूथ सशक्तिकरण अभियान को अमली जामा पहनाने के लिए भाजपा ने लोकसभा विधानसभा दोनों के हिसाब से बूथों के प्रवास एवं बूथों पर बूथवीर कार्यकर्ताओं की व्यक्तिगत उपस्थिति के साथ बूथ को और मजबूत करने का काम शुरू कर दिया है। 

उसी कड़ी में मुरादनगर विधानसभा के रावली रोड स्थित हंसा कॉलोनी, गोपाल पुरम वाले माता राजेश्वरी देवी मतदान केंद्र के 180 नंबर बूथ पर बूथ सशक्तिकरण के लिए कार्यकर्ता बनकर महानगर मीडिया संयोजक प्रदीप चौधरी ने अपना डोर टू डोर लोगों से मिलकर बूथ की नब्ज को टटोलने का काम शुरू किया गया। वहां जाकर बूथ अध्यक्ष बबलू प्रजापति से मुलाकात करते हुए पूरा जायजा लेने के बाद वहां पर सामाजिक, भौगोलिक, धार्मिक,आर्थिक और राजनीतिक सभी प्रकार का अध्ययन करते हुए बूथ को सशक्तिकरण करने का कार्य शुरू किया गया। 

जिसमे 14 प्रधानमन्त्री आवासीय लाभार्थियों से मिलकर देश की सरकार के प्रति उनकी विचारधारा को सुना समझा फिर उसके बाद उन्हें सरकार की अन्य कल्याणकारी योजनाओं के बारे में उन्हें बताया। बूथ भ्रमण के दौरान आगे की योजना में स्थानीय जातिगत समीकरण को बूथ सशक्तीकरण अभियान को जोड़ते हुए बूथ पर रहने वाले मुस्लिम परिवारों से, हरिजन परिवारों से, जाट परिवारों से, प्रजापति, शर्मा, कश्यप, त्यागी, नट, यादव, कंडेरे, बढई, नाई आदि परिवारों से मिलकर मिशन 2024 की फतह के लिए सुशासन, विकास का लेखा जोखा उनको बताया जायेगा। बूथ सशक्तिकरण अभियान को बनाने में विरेन्द्र सारस्वत, विकास त्यागी, नरेश कश्यप, बबलू प्रजापति आदि की भूमिका सराहनीय रही।
Previous Post Next Post