रिपोर्ट :- अजय रावत

यूपी/गाज़ियाबाद :- महापौर आशा शर्मा के नेतृत्व में नगर आयुक्त महेंद्र सिंह तंवर के निर्देशानुसार 75वें आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत नगर निगम मुख्य कार्यालय से शहीदी स्थल नवयुग मार्केट तक पैदल तिरंगा यात्रा निकाली जिसमें सभी निगम अधिकारियों,पार्षदगणों के साथ-साथ कर्मचारियों ने भी हिस्सा लिया और प्रभात फेरी शुरू की, प्रभात फेरी में क्षेत्रीय पार्षद राजीव शर्मा भी उपस्थित रहे तथा शहर के कई गणमान्य नागरिक गण भी उपस्थित रहे।

नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर में आजादी की 75 वीं वर्षगांठ पर एक उल्लास का माहौल देखने को मिल रहा है सभी जोनल प्रभारी भी अपने-अपने क्षेत्र में तिरंगा वितरण का कार्य बेहतर कर रहे हैं और जनप्रतिनिधियों के विशेष सहयोग से हर घर पर तिरंगा लगाया जा रहा है इसी क्रम को बढ़ाते हुए महापौर आशा शर्मा के निर्देश अनुसार गाजियाबाद नगर निगम से प्रभातफेरी का शुभारंभ किया गया इसमें देश भक्ति नारे लगाए गए प्रभात फेरी में शहर के कई गणमान्य नागरिकों ने भी हिस्सा लिया जिन्होंने गाजियाबाद नगर निगम के साथ कदम से कदम मिलाते हुए प्रभात फेरी शुरू की सभी ने तिरंगा लहराए और शहर में देश के प्रति भाव को जागरूक किया।

इसी प्रकार दिनांक 17 अगस्त तक लगातार कार्यक्रम हर घर तिरंगा के क्रम में जारी रहेंगे और गाजियाबाद नगर निगम सीमा अंतर्गत 75वें आजादी का अमृत महोत्सव मनाने के लिए सभी निगम पार्षदगणो,अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई है जिस के अनुरूप वह अपना अपना दायित्व निभा रहे हैंl
Previous Post Next Post