रिपोर्ट :- गजेंद्र सिंह

नई दिल्ली :- भारतीय उद्योग व्यापार मंडल रजिस्टर्ड के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविकांत गर्ग की अध्यक्षता में  आयोजित स्वावलंबी आत्मनिर्भर भारत हेतु देश के व्यापारी, उद्यमी व महिलाओं का संकल्प आगाज सभा का आयोजन प्रधानमंत्री संग्रहालय (नेहरू मेमोरियल सभागार) तीनमूर्ति भवन, नई दिल्ली में किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में पीयूष गोयल (नेता सदन राज्यसभा, केंद्रीय मंत्री वाणिज्य एवं उद्योग) तथा अति सम्मानित अतिथि के रुप में अर्जुन राम मेघवाल (केंद्रीय मंत्री संसदीय कार्य संस्कृत एवं पर्यटन) की मौजूदगी में व्यापारियों को संबोधित किया एवं अपनी ओजस्वी वाणी से  देश के व्यापारियों में एक नई ऊर्जा भरने का कार्य किया। 

इसी मौके पर 75 वा अमृत महोत्सव को मनाते हुए गाजियाबाद के व्यापारियों के साथ हाथ में तिरंगा झंडा लेकर सभागार में मौजूद सभी व्यापारियों से घर घर एवं अपने व्यावसायिक स्थलों पर तिरंगा लहराने का आह्वान किया।
Previous Post Next Post