रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- नगर निगम के सभी व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए नगर आयुक्त व महेंद्र सिंह तंवर द्वारा जहां प्रातः निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को कार्यवाही के निर्देश दिए जाते हैं वहीं दूसरी ओर रात्रि कालीन निरीक्षण में कार्यों का जायजा भी लिया जा रहा है।

गाजियाबाद नगर निगम अधिकारियों के साथ नगर आयुक्त द्वारा प्रात निरीक्षण के दौरान शहर की सफाई व्यवस्था तथा प्रकाश व्यवस्था को सुचारू बनाने हेतु निर्देशित किया गया था जिसमें मोहन नगर जोन वसुंधरा जोन के मार्गों पर प्रकाश व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए अधिकारियों को कहा गया था जिसका जायजा रात्रि कालीन निरीक्षण के दौरान लिया गया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य मार्गों के साथ-साथ आंतरिक गलियों में भी प्रकाश व्यवस्था का जायजा लिया गया इसी के साथ प्रमुख चौराहों पर नाइट स्वीपिंग अवस्था का जायजा लिया गया शहर को धूल मुक्त बनाने में गाजियाबाद नगर निगम बेहतर भूमिका निभा रहा है जिसके लिए अधिकारियों द्वारा लगातार शहर का दौरा किया जा रहा है, निरीक्षण के दौरान कई सड़कों की मरम्मत कार्य का भी जायजा लिया गया।

मोहन नगर जोन तथा वसुंधरा जोन में निरीक्षण के दौरान नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मिथिलेश, मुख्य अभियंता निर्माण एनके चौधरी तथा अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Previous Post Next Post