रिपोर्ट :- अजय रावत

यूपी/गाज़ियाबाद :- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान द्वारा आयोजित विभागीय बौद्धिक प्रतियोगिताएं संपन्न हुई। इनमें विभाग के 3 जिले गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद और हापुड़ जिले के 16 विद्यालयों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में गीत ,कला, अन्त्याक्षरी, कथाकथन, सांस्कृतिक प्रश्न मंच, विज्ञान प्रश्न मंच, वैदिक गणित प्रश्न मंच ,साइंस के मॉडल ,प्रयोग एवं गणित के मॉडल, प्रयोग आदि प्रतियोगिताओं  में गाजियाबाद संकुल ने सर्वाधिक 25 मेडल प्राप्त किए।

सरस्वती शिशु मंदिर नेहरू नगर गाजियाबाद के छात्रों ने गीत और विज्ञान मॉडल में दो गोल्ड मेडल, वैदिक गणित, विज्ञान प्रश्न मंच, विज्ञान प्रयोग, विज्ञान प्रदर्श, कला ,कथाकथन, सांस्कृतिक प्रश्न मंच वैदिक गणित प्रश्न मंच में नौ सिल्वर मेडल और 3 ब्रांज मॉडल प्राप्त किए। गाजियाबाद संकुल के विद्यालयों ने सर्वाधिक गोल्ड मेडल और सिल्वर मेडल प्राप्त करके विभागीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता संयोजक श्रीराम ने बताया कि छात्रों के अंदर शारीरिक क्षमता के साथ-साथ बौद्धिक क्षमता का विकास भी बहुत आवश्यक है इसलिए विभागीय, प्रांतीय, क्षेत्रीय और अखिल भारतीय स्तर पर इन प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रतिवर्ष होता है। विद्यालय की प्रधानाचार्य रेखा शर्मा ने प्रतियोगिता में विजेता छात्रों को आशीर्वाद दिया। प्रतियोगिता में विशेष रूप से छात्रों के साथ साथ सुरेंद्र नाथ मिश्रा, योगेश शर्मा, रजनी रानी, संगीता सैनी, संतोष कुमार, भावना गोयल ,सपना गुप्ता, आदि आचार्यों ने भी खूब परिश्रम किया।
Previous Post Next Post