रिपोर्ट :- अजय रावत

गाजियाबाद :- रालोद के राष्ट्रीय महासचिव त्रिलोक त्यागी ने आज राजनगर में प्रेसवार्ता की। उन्होंने किसानों, महिलाओं, शिक्षा एवं सफाई व्यवस्था पर प्रदेश की भाजपा सरकार पर करारा हमला बोला। उन्होंने नोएडा प्रकरण में श्रीकांत त्यागी चर्चित हुए श्रीकांत त्यागी को भाजपा का गुंडा करार दिया। किसानों का मुद्दा उठाते हुए त्रिलोक त्यागी ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा था कि वे 15 दिन में गन्ना किसानों के बकाए का भुगतान कराएंगे। गन्ने का नया सत्र शुरू होने वाला है और आज भी मोदीनगर शुगर मिल पर गन्ना किसानों का 183 करोड़ रुपया बकाया है। 

त्रिलोक त्यागी ने कहा है कि उत्तर प्रदेश में प्राथमिक शिक्षा को चौपट कर दिया गया है। प्राथमिक स्कूलों में सुविधाएं तक उपलब्ध नहीं है। त्रिलोक त्यागी ने मिड-डे मिल पर को भी भाजपा सरकार की नाक के नीचे चल रहा करोड़ों का घोटाला बताया। रालोद नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश में निकाय चुनाव होने वाले हैं। गाजियाबाद की बात की जाए तो यहां नगर निगम पर पिछले 25 सालों से भाजपा का ही कब्जा है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा और उसके दलालों ने गाजियाबाद को नरक बना दिया है। 

त्रिलोक त्यागी ने कहा कि श्रीकांत जैसे हजारों गुंडे अपनी कारों पर भाजपा का झंडा लगाए और गले में भाजपा का पटका डालकर गुंडागर्दी करते हुए घूम रहे हैं। रालोद नेता ने कहा कि ऐसे नेता सिर्फ भाजपा में ही मिलेंगे। नगर निकाय चुनाव के बारे में रालोद नेता ने कहा कि चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन में लड़ा जाएगा। स्थानीय रालोद एवं सपा संगठन इस बारे में जल्द ही फैसला लेंगे। प्रेसवार्ता में जिला पंचायत सदस्य अमित त्यागी, रालोद प्रवक्ता चौधरी अजयवीर एडवोकेट, पूर्व जिलाध्यक्ष मनवीर सिंह, कमल जाटव, ओडी त्यागी, रेखा चौधरी, सामंत सेखरी आदि रालोद नेता मौजूद रहे।
Previous Post Next Post