रिपोर्ट :- अजय रावत
ग़ाज़ियाबाद :- एक पत्रकार वार्ता में बोलते हुए रालोद के क्षेत्रीय अध्यक्ष योगेन्द्र सिंह चेयरमैन ने कहा कि आने वाले निकाय चुनावों में रालोद खतोली की तरह साथी दलों से मिल कर चुनाव लड़ेगा। दोनों दलों की निकाय चुनावों के लिए जो समन्वय कमेटी बनी है वो साथ में बैठ कर सीटों पर सहमति बना लेगीं तथा पूरी मज़बूती से चुनाव लड़ा जाएगा।
क्षेत्रीय संगठन मंत्री पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने कहा कि रालोद निकाय चुनावों में मज़बूती से अपनी उपस्थिति दर्ज करायेगा। रालोद को अभी तक गॉव देहात की पार्टी माना जाता है। लेकिन निकाय चुनावों में रालोद शहरी क्षेत्रों में भी मज़बूती से चुनाव लड़ेंगी। प्रेस वार्ता में क्षेत्रीय अध्यक्ष व संगठन मंत्री ने ग़ाज़ियाबाद जनपद का ज़िलाध्यक्ष अमित त्यागी सरना को मनोनीत किया तथा उनके मनोनयन का पत्र अमित त्यागी सरना को सौंपा।
प्रेस वार्ता में रालोद के साथ सहकारी प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष चेयरमैन अमरजीत सिंह बिडडी, प्रदेश प्रवक्ता अजय वीर सिंह एडवोकेट, महानगर अध्यक्ष डॉ रेखा चौधरी, अल्प संख्यक प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय महासचिव इन्द्रजीत सिंह टीटू , पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी,पूर्व ज़िला अध्यक्ष तेजपाल सिह , अजय पाल सिंह प्रमुख, रविन्द्र चौहान, अरुण कुमार भुललन, ओ डी त्यागी, प्रदीप त्यागी, युवा ज़िलाध्यक्ष कपिल चौधरी, हिमांशु नागर , भुपेंद्र तेवतिया बोबी, सत्येन्द्र तोमर , योगेन्द्र पतला आदि रहे।