सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻

गाजियाबाद :- विश्व भारती पब्लिक स्कूल में क्रिसमस का पर्व बुधवार को हर्षोल्लास व धूमधाम से मनाया गया। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। समारोह का उदघाटन स्कूल की प्रधानाचार्य मीनाक्षी पाठक ने किया। उन्होंने कहा कि सभी धर्मों के पर्व हमें आपस में मिल-जुलकर रहने का संदेश देते हैं। 

क्रिसमस का पर्व भी हमें आपसी प्रेम और भाईचारे का संदेश देता है और हमें आपस में सद्भाव और सौहार्द के साथ रहना सिखाता है। स्कूल के नन्हे-मुन्ने बच्चों के रंगारंग कार्यक्रमों की सभी ने सराहना की। सैंटा क्लाॅज बने बच्चे आकर्षण का केंद्र रहे। बच्चों को सेंटा क्लाॅज ने टाॅफी, चाकलेट व अन्य गिफट भी बांटे।
Previous Post Next Post