रिपोर्ट :- अजय रावत

यूपी/गाज़ियाबाद :- ज्ञानपीठ केन्द्र 1, स्वरूप पार्क, जी0 टी0 रोड साहिबाबाद के प्रांगण में समाजवादी पार्टी के निवर्तमान जिला महासचिव वीरेन्द्र यादव एडवोकेट का जन्म दिन समारोह बड़े ही हर्षोल्लास धूमधाम से मनाया गया, सैकड़ों समाजवादी साथियों ने फूल-माला पहना जोरदार गगन भेदी नारे लगा एक दर्जन से अधिक केक काट कर जन्म दिन समारोह को यादगार बना दिया, वीरेन्द्र यादव एडवोकेट ने जन्म दिन में शामिल सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इसी तरह आप सभी साथियों का प्रेम आशीर्वाद बना  रहे हम हमेशा आप के ऋणी रहेगें।
      
शिक्षाविद, समाजवादी चिंतक राम दुलार यादव ने कहा कि मै वीरेन्द्र यादव को जन्म दिन की बधाई देता हूँ तथा इनके उज्जवल भविष्य की कामना करता हूँ, साथ सभी नवजवानों से संकल्प के साथ कहना चाहता हूँ कि आज देश, प्रदेश में संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है, भय, नफरत, असहिष्णुता का वातावरण बनाया जा रहा है, भाईचारा, समानता, समता का भाव पैदा कर हम समतामूलक समाज बना सकते है, तभी लोकतन्त्र मजबूत होगा और मौलिक अधिकार भी सुरक्षित रहेगें, मानव तभी गरिमामय जीवन जी सकेगा, हमे अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों का भी निर्वहन करना चाहिए, तथा देश, समाज और व्यक्ति के बहुमुखी विकास के लिए काम करना चाहिए, तभी जन्म दिन मनाना सार्थक होगा, अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार दिवस पर भी सभी नवजवानों, गणमान्य लोगों को बधाई दी गयी, सम्मानजनक, गरिमापूर्ण जीवन जीने के लिए मानवाधिकार के बारे में जानकारी दी गयी| मानवाधिकार, नैतिक मूल्यों की रक्षा का अधिकार, इसकी हमे जानकारी होनी चाहिए तभी हम अन्याय, अनाचार का मुंहतोड़ जबाब दे सकते है।
      
राम दुलार यादव, मनोहर लाल कश्यप, पं0 मनोज शर्मा, राहुल यादव, संजय पटेल, अंशु ठाकुर, अवधेश यादव, सुरेन्द्र यादव, सुनील भाटी, राहुल चौधरी, ब्रजपाल, मोनू, वीरेन्द्र सिंह यादव, गुड्डू यादव, नागेन्द्र मौर्य, जितेन्द्र यादव, रंजन यादव, संजय यादव, ध्रुव तिवारी, उपेन्द्र गुप्ता, भोला, संजय पटेल, बिट्टू, आशु, जयवीर, फरमान, आलम, बिन्दु राय, रेनूपुरी, संजू शर्मा, आशु अब्बासी, दानेश खान, सलमान सैफी, दयाल शर्मा, इंजी0 धीरेन्द्र यादव, विजय मिश्र, शिशिर, निशांत, अयांश, हरिकृष्ण, दिलीप यादव, प्रेम चंद पटेल, मनोज यादव, रक्षक, दुर्गेश चंद यादव, हरिशंकर यादव आदि जन्म दिन समारोह में शामिल रहे।
Previous Post Next Post