रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी गाजियाबाद के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह IAS जिलाधिकारी गाजियाबाद की प्रेरणा से निरंतर सेवा के क्षेत्र में गतिमान गाजियाबाद रेड क्रॉस की सेवाओं को मिला राष्ट्रपति सम्मान।                         
ज्ञातव्य हो उपरोक्त सम्मान डॉ अनिल गर्ग को रेडक्रॉस द्वारा करोना काल की विषम परिस्थितियों में निरंतर सामाजिक कार्य करने के लिए दिया गया है। रेड क्रॉस गाजियाबाद के उपसभापति को 44 वर्ष तक अविरल रेड क्रॉस के माध्यम से मानव सेवा में समर्पण के लिए मिले इस उत्कृष्ट सम्मान पत्र के लिए रेड क्रॉस गाजियाबाद की इकाई के   प्रत्येक सदस्य के हृदय में और सेवा करने की भावना जागृत हुई है।
 
सभापति डॉ सुभाष गुप्ता ने बताया इस सम्मान पत्र को पाकर डॉ अनिल गर्ग ने सभी को प्रोत्साहित किया है सभी मिलजुल कर रेड क्रॉस की सेवा भावना को जन जागरण की तरह हर घर पर पहुंचा दें हमारा मकसद स्वस्थ जनपद।
Previous Post Next Post