रिपोर्ट :- अजय रावत

गाज़ियाबाद :- जिला गाजियाबाद की सामाजिक संस्था नई दिशाएं सेवा समिति रजिस्टर्ड एनजीओ एवं नई दिशाएं चैरिटेबल ट्रस्ट के सौजन्य से 77 वां स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में संस्थापक अध्यक्ष नरेश चंद्र सक्सेना वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा एवं कानूनी सलाहकार उत्तर प्रदेश डायरेक्टर डॉक्टर वंशिका सिंघानिया एवं वरिष्ठ नागरिक राजेंद्र अग्निहोत्री के द्वारा समस्त भारतवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी गई। संस्था के महामंत्री दीपक शर्मा मीडिया प्रभारी पवन राजपूत द्वारा ध्वजारोहण  किया गया। संस्था के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश के कई जिलों में संस्था के माध्यम से ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया। जिला मुरादाबाद की महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष पूनम शुक्ला द्वारा देश भक्ति संगीत कराकर वरिष्ठ समाजसेवी रामेश्वर नाथ मिश्रा के कर कमलों द्वारा ध्वजारोहण किया गया।   

मीडिया प्रभारी पवन राजपूत द्वारा जानकारी  दी गई संस्था के पदाधिकारियों द्वारा जिला कानपुर मथुरा अलीगढ़ बरेली लखनऊ इलाहाबाद आदि जिलों में ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया  संस्था के पदाधिकारी गण सुषमा गर्ग, अरुणिमा सिंघानिया, वशंम सिंघानिया, सलोनी कुमारी, गीता रानी एडवोकेट, नीतू सिंह एडवोकेट, मुकेश कौशिक, वर्णिकासिंघानिया , शुभम सक्सेना, राजकुमार कश्यप, श्यामलमुखर्जी, आर एस श्रीवास्तव, शांति सक्सेना आदि सभी ने शहीद सैनिकों को नमन करते हुए राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
Previous Post Next Post