सिटी न्यूज़ | हिंदी.....✍🏻
गाज़ियाबाद :- भारतीय जनता पार्टी आगामी उपचुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा की 29 जुलाई को होने वाली प्रदेश कार्य समिति बैठक के लिए युद्ध स्तर पर तैयारी शुरू हो गई है। लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में आयोजित होने वाली इस बैठक में प्रदेश अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप के साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, दोंनो उपमुख्यमंत्री और प्रदेश के मंत्री व वरिष्ठ पदाधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। 29 जुलाई की बैठक को सफल और विशाल बनाने के लिए बुधवार को प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप प्रदेश के महामंत्री रामचंद्र प्रधान एमएलसी एवं विनोद यादव संयोजक ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की ।बैठक में रणनीति बनाई गई है कि किस प्रकार से इस आयोजन को सफल बनाना है ताकि आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ चुनाव मैदान में विजय हासिल कर सके। इस दौरान उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने भवन की तैयारी का भी जायजा लिया और अन्य जिम्मेदारी तय की गई।
प्रदेश स्तर की आयोजित होनी है बैठक : नरेंद्र कश्यप
उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप इस बैठक की तैयारी में जुटे हुए हैं। बुधवार को एक बैठक की गई, जिसमें जिला लखनऊ के महानगर के सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए। प्रदेश की ओर से ऋषि चौरसिया, विजय गुप्ता, संजय मौर्य, प्रवीण कुशवाहा, नीरज गुप्ता , सौरभ जयसवाल, विशाल जायसवाल आरडी विश्वकर्मा ,विनय राय, अनिल वर्मा व फरीद अंसारी ने भी इस बैठक में उपस्थिति दर्ज करवाने के अपना योगदान दिया।
कार्यक्रम के लिए चल रही है कई प्रकार की तैयारियां
29 जुलाई को लखनऊ के विश्वेश्वरैया हाल में होने वाली भारतीय जनता पार्टी ओबीसी प्रदेश कार्य समिति की बैठक को सफल बनाने के लिए बुधवार को जहां हाल की सारी व्यवस्था पर चर्चा की गई। तो वही होल्डिंग के साथ ही भोजन और अन्य जिम्मेदारियों के लिए पदाधिकारियों के नाम तय करने के साथ उनको दायित्व भी सौपा गया है। इस मौके पर उत्तर प्रदेश सरकार के स्वतंत्र प्रभार मंत्री एवं ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप का कहना है कि यह बैठक सफल और विशाल रहेगी।